फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   one died in accident

बस ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
one died in accident
ढबारसी(अमरोहा)। साप्ताहिक बाजार से सब्जी बेचकर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को बस ने कुचल दिया। हादसे में पिता की मौके पर मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आदमपुर गांव निवासी राजपाल सैनी (25) पुत्र केवल सिंह साप्ताहिक बाजारों में सब्जी फड़ लगाकर मजदूरी करता है। शुक्रवार को राजपाल बेटे नरेंद्र के साथ संभल के सौंधन गांव के साप्ताहिक बाजार में गया था। देर शाम पिता-पुत्र बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक बागड़पुर के निकट पहुंची। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में पिता राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगते की चालक बस छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन चींखते-चिल्लाते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की सुरागकशी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed