{"_id":"66e0c565f5bfda3ec30762c4","slug":"one-block-one-crop-scheme-will-be-started-on-the-lines-of-odop-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-125454-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ओडीओपी की तर्ज पर शुरू होगी एक ब्लॉक एक फसल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ओडीओपी की तर्ज पर शुरू होगी एक ब्लॉक एक फसल योजना
विज्ञापन
अमरोहा। एक जिला एक उत्पाद की तर्ज पर अब किसानों के लिए एक ब्लॉक एक फसल की शुरुआत हो रही है। हर ब्लॉक में प्रमुख रूप से पैदावार होने वाली फसल का इसके लिए चयन किया जाएगा। शासन ने उद्यान विभाग से हर ब्लॉक के लिए फसलों के चयन की सूची मांगी गई है। जिसके बाद विभाग ने हर ब्लॉक से फसलों का चयन कर सूची शासन को भेज दी है।
जिले के उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना की शुरुआत की थी। जिससे जिले में बहुतायत और प्रसिद्ध उत्पादों को बढ़ावा दिया गया। अमरोहा से ओडीओपी में ढोलक का चयन किया गया था। इसके बाद यहां की ढोलक की गूंज अब देश विदेश में भी सुनाई देती है। इसी तर्ज पर अब राज्य सरकार किसानों के लिए एक ब्लॉक एक फसल योजना ला रही है। जिले में हर क्षेत्र की मिट्टी व पैदावार अलग-अलग होती है। जलवायु व मिट्टी की उर्वरता के अनुसार ही किसान फसलों की पैदावार लेता है। अमरोहा के आम और सब्जियाें का जायका भी देश व विदेशों में लिया जाता है।
आम के साथ ही यहां की सब्जियों को विदेश में भी निर्यात किया जाता है। इस साल यहां की मिर्च को दुबई निर्यात किया गया था। योजना लागू होने के बाद किसानों को अपनी फसलों का उचित दाम तो मिलेगा ही, साथ ही फसलों देश-विदेश में भेजने पर मुनाफा भी हो सकेगा। इसी को देखते हुए सरकार किसानों के लिए योजना की शुरुआत करने जा रही है। फिलहाल, हर ब्लॉक में पैदा होने वाली प्रमुख फसलों का डाटा शासन ने मांगा है। जिसके बाद किसानों के लिए योजना के संबंध में पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
ब्लॉकवार इन फसलों का हुआ चयन
अमरोहा - टमाटर
जोया - शिमला मिर्च
धनौरा - आलू
गजरौला - आम
हसनपुर - आम
गंगेश्वरी - मेंथा
- एक ब्लॉक एक फसल योजना के तहत फिलहाल हर ब्लॉक की प्रमुख फसलों के बारे में शासन से सूचना मांगी गई थी। सर्वे के बाद ब्लॉकवार फसलों की सूचना भेज दी गई है। - संतोष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी