फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One arrested for cheating by sending link on whatsapp

Amroha News: व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर ठगने में एक गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
One arrested for cheating by sending link on whatsapp
अमरोहा। साइबर थाना पुलिस ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर रकम उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। बुधवार को पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने चीनी मिल कर्मचारी के व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर 12.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए थे।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेक बुक, लैपटॉप, स्वाइप मशीन और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उधर, गिरोह के मुख्य सरगना समेत दो साइबर ठगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है। पुलिस के मुताबिक गिरोह का नेटवर्क महाराष्ट्र, राजस्थान, असम और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है।
विज्ञापन

मूलरूप से आंध्रप्रदेश के रहने वाले वेंकट राम रेड्डी बछरायूं थानाक्षेत्र के वेव शुगर मिल में तैनात हैं। बीते दो मार्च को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से लिंक आया था। लिंक पर वेंकट राम रेड्डी ने क्लिक किया तो उनके बैंक खाते से 12.60 लाख रुपये कटकर दूसरे खातों में ट्रांसफर हो गए। मामले में वेंकट राम रेड्डी ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर इंस्पेक्टर जितेंद्र बालियान के नेतृत्व में टीम ने छानबीन की तो जिले से संचालित ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ। टीम ने बुधवार को जोया कस्बे के मोहल्ला मुल्लाना निवासी रेहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच फर्जी आधार कार्ड, चार पैन कार्ड, साइबर ठगी से संबंधित दस्तावेज, चार चेक बुक, एक पासबुक, एक लैपटॉप, तीन बैंक जमा स्लिप, स्वाइप मशीन, तीन मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड बरामद किए हैं। जिस खाते को रेहान चल रहा था उसमें से 12.26 लाख पीड़ित वेंकट राम रेड्डी के खाते में वापस कराए गए। पकड़ा गया रेहान श्योनाली गांव के रहने वाले आकिब के लिए काम करता है। इस गिरोह का सरगना आकिब ही है। मुरादाबाद जिले के कांठ थानाक्षेत्र के डेहरा उमरी कलां का रहने वाला एहतेशाम भी गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
पांच सौ रुपये देकर करन के नाम पर खोला था बैंक खाता

पुलिस के मुताबिक साइबर ठगी गिरोह में शामिल रेहान गरीब लोगों को लालच देकर उनके नाम पर खाता संचालित कराता है। जिस खाते में चीनी मिल कर्मी वेंकट राम रेड्डी के 12.60 लाख ट्रांसफर हुए थे। वह जोया कस्बे के रहने वाले करन के नाम पर है। करन मजदूरी करता है। रेहान ने पांच सौ रुपये देकर उसके नाम पर खाता खोला था और पैन कार्ड भी बनवाया था। इस खाते में होने वाले लेनदेन से करन का कोई लेना-देना नहीं था। सिर्फ रेहान इस खाते को ऑपरेट कर रहा था। इस खाते में 15 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ है।
डेहरा उमरी कलां का एहतेशाम भी गिरोह में शामिल

विवेचक जितेंद्र बालियान ने बताया कि साइबर ठगी करने वाले गिरोह में मुरादाबाद जिले के कांठ क्षेत्र के डेहरा उमरी कलां का निवासी एहतेशाम भी शामिल है। रेहान व एहतेशाम अपने आकिब के लिए काम करते हैं। यह दोनों गरीब लोगों के फर्जी तरीके से बैंक खाता खुलवाकर चेक बुक, पैन कार्ड और खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का सिम कार्ड ले लेते हैं। इसके बाद नेट बैंकिंग का आईडी पासवर्ड साथियों को शेयर कर देते हैं। ठगी की घटना को अंजाम देने के बाद इन खातों में भेजे गए रुपये को रेहान व एहतेशाम आकिब के बताए खातों में कमीशन काटकर ट्रांसफर कर देते हैं।

- साइबर थाना पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पहली बार अमरोहा के साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इनका नेटवर्क महाराष्ट्र, राजस्थान, असम और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। भागे हुए दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अमित कुमार आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article