{"_id":"6a023fe1d88cd6519a02bbc7","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-snatched-from-a-lawyer-fir-registered-against-the-advocate-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-163401-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वकील से डेढ़ लाख रुपये हड़पे, पैरोकार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वकील से डेढ़ लाख रुपये हड़पे, पैरोकार पर प्राथमिकी दर्ज
Tue, 12 May 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 12 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कचहरी में वकालत करने वाले अधिवक्ता लारेब ने पैरोकार शकील (वर्तमान में आदमपुर थाने में तैनात) पर डेढ़ लाख रुपये से अधिक की रकम हड़पने का आरोप लगाया है। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पैरोकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।
अमरोहा नगर के रहने वाले अधिवक्ता लारेब कचहरी के प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि सिपाही शकील कोर्ट में पैरोकार के पद पर तैनात था। इसलिए दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। आरोप है कि 18 जनवरी 2025 को शकील ने अपने परिवार में परेशानी का हवाला देते हुए अधिवक्ता से मदद मांगी।
भरोसा दिलाने पर अधिवक्ता ने उसे 1 लाख 60 हजार रुपये उधार दे दिए। आरोपी ने जल्द रकम लौटाने का वादा किया था। कुछ समय बाद शकील का तबादला थाना अमरोहा नगर में हो गया। जब अधिवक्ता ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अधिवक्ता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। इसके बाद प्रकरण की जांच कई स्तरों पर कराई गई। पहले एसआई सलीम और फिर सीओ सिटी अभिषेक ने मामले की जांच की। जांच के दौरान अधिवक्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। इस बीच शकील का तबादला आदमपुर थाने में हो गया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में आरोपी पैरोकार शकील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।