{"_id":"665903252ca4e1cd3806cd54","slug":"one-accused-of-assaulting-factory-manager-in-custody-gajraula-news-c-284-1-jpn1003-119541-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फैक्टरी प्रबंधक से मारपीट का एक आरोपी हिरासत में, विधायक लिखी कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फैक्टरी प्रबंधक से मारपीट का एक आरोपी हिरासत में, विधायक लिखी कार बरामद
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। राज स्नेह एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी के प्रबंधक वेद प्रकाश शर्मा के साथ फैक्टरी में घुस कर लाठी-डंडे व सरियों से मारपीट करने का एक आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने विधायक लिखी कार बरामद की है। बरामद कार मुरादाबाद के एक विधायक की बताई जा रही है।
गजरौला की औद्योगिक चौकी सामने राज स्नेह एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी है। जिसमें बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के लड़ाना गांव निवासी वेद प्रकाश शर्मा प्रबंधक हैं। बुधवार की दोपहर मुरादाबाद का ट्रांसपोर्टर नवनीत धारीवाल व उसका बेटा ऋतिक अपने साथ पांच कारों में सवार 20 दबंगों को लेकर फैक्टरी में घुस गए थे। दबंगों ने सुरक्षा गार्डों को पिस्टल से डरा धमकाकर गेट खुलवाया था। इसके बाद ऑफिस के गेट पर मिले प्रबंधक वेद प्रकाश शर्मा पर हमला कर दिया था। जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान आरोपियों ने कर्मचारियों को डराने धमकाने के लिए फायरिंग की थी। वारदात को अंजाम देकर भाग गए थे। घायल प्रबंधक का सीएचसी में मेडिकल कराया गया था।
प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने ट्रांसपोर्टर नवनीत धारीवाल, उसके बेटे ऋतिक और 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दीं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी हिरासत में लिया। उससे कार बरामद की। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि आरोपी का शुक्रवार को चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- --
फैक्टरी मालिकों, प्रबंधकों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
राज स्नेह एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी के प्रबंधक वेद प्रकाश शर्मा के साथ की गई घटना से फैक्टरी मालिकों, प्रबंधकों में रोष है। पुलिस से मिल कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि इस तरह की दबंगई से उद्योग धंधे चलाना मुश्किल हो जाएगा। इस मौके पर अभिषेक कुमार, अवनीश भारद्वाज, धीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार शर्मा, हिमांशु शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।