फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On the pretext of giving a lift, the girl was taken to a hotel and raped.

Amroha News: लिफ्ट देने के बहाने युवती को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

Tue, 12 May 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 12 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of giving a lift, the girl was taken to a hotel and raped.
नौगावां सादात। लिफ्ट देने के बहाने युवती को बाइक पर बैठाकर नशीला पदार्थ पिलाने और होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनकी बेटी कुछ दिन पहले दवाई लेने के लिए अमरोहा शहर आ रही थी। गांव के अड्डे पर सवारी का इंतजार करते समय गांव निवासी फहीम बाइक लेकर वहां पहुंचा और अमरोहा जाने की बात कहकर उसे लिफ्ट दे दी। आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे युवती बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी उसे अमरोहा शहर के एक होटल में ले गया। वहां युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि 11 अप्रैल को आरोपी ने फोन कर मिलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाद में आरोपी घर में घुस आया और परिजनों की गैरमौजूदगी में फिर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी फहीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed