{"_id":"665f8e13671d07ad690f68e4","slug":"objection-raised-on-taking-back-vvpat-without-counting-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-119788-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वीवी पैट बिना गिनती करे वापस ले जाने पर दानिश ने जताई आपत्ति, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वीवी पैट बिना गिनती करे वापस ले जाने पर दानिश ने जताई आपत्ति, हंगामा
विज्ञापन
अमरोहा। स्ट्रांग रूम से वीवी पैट मशीन लाकर सील खोलने के बाद बिना गिनती किए वापस ले जाने का आरोप लगाकर सांसद दानिश अली ने नाराजगी जताई। जिसे लेकर हंगामा हो गया। जब इसकी जानकारी भाजपाइयों को लगी तो बड़ी संख्या में अमरोहा विधानसभा सीट के मतगणना स्थल पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। जय श्री राम के नारे लगाए। पुलिसकर्मियों ने भाजपाइयों को समझने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। हालांकि, बाद में डीएम के हस्तक्षेप के बाद सभी भाजपाई वहां से वापस लौट गए।
मंगलवार को सुबह 7 बजे से मंडी समिति में मतगणना हुई। बसपा प्रत्याशी मुजाहिद हुसैन, भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर और सपा- कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली अपने-अपने एजेंट और समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर डटें रहे। शाम करीब चार बजे सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली अमरोहा विधानसभा सीट के मतगणना पंडाल में पहुंचे तो उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान कार्मिक एक वीवी पैट मशीन को स्ट्रांग रूम से लेकर आए और सील खोलने के बाद वापस ले जाने लगे। जिसे लेकर गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली ने आपत्ति जताई। उन्होंने मामले की जानकारी आब्जर्वर और आरओ को दी। जानकारी करने पर पता चला कि वह मशीन वीवी पैट की है। इस दौरान ऑब्जर्वर और अधिकारियों ने गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली को समझाया और बाद में उनकी गिनती बाद में करने की बात कही। इस दौरान दानिश अली मान गए। लेकिन जब इसकी जानकारी भाजपाइयों को हुई तो प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक अमरोहा विधानसभा सीट के मतगणना पंडाल में पहुंच गए। यहां भाजपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सुरक्षा में तैनात सीओ सिटी अरुण कुमार और डिडौली थानाध्यक्ष पंकज तोमर ने हंगामा कर रहे भाजपाइयों को समझने का प्रयास किया। लेकिन, भाजपाई जय श्री राम के नारे लगाते रहे। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर ने भी हाथ जोड़कर समर्थकों से शांत रहने की अपील की। जानकारी मिलते ही डीएम राजेश कुमार त्यागी भी पहुंच गए। उन्होंने समझा कर भाजपाइयों को वापस कर दिया। इस दौरान काफी समय तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।