फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Number of skin patients increased due to humidity

Amroha News: उमस से बढ़ी त्वचा रोगियों की संख्या

Sun, 23 Jun 2024 05:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 23 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Number of skin patients increased due to humidity
अमरोहा। भीषण गर्मी और उमस से लोगों में त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में 1160 मरीजों में 230 लोग त्वचा रोग से पीड़ित पाए गए। कुछ में घमौरी तो कई में लाल दाने व खुजली के लक्षण मिले। चिकित्सक हल्के कपड़े पहनने के साथ गर्मी में बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मई की शुरुआत से भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। जून में नौतपा के चलते अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच था, लेकिन पिछले तीन दिन से मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार की सुबह बारिश हुई तो मौसम खुशनुमा हो गया। अधिकतम पारा भी गिरकर 38 डिग्री पहुंच गया। जिसके बाद तपिश से तो राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ गई है। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। उनकी बेचैनी बढ़ गई है। उमस के कारण फंगस इन्फेक्शन की समस्या पनप रही है। शरीर में छोटे-छोटे लाल रंग के चकत्ते पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण एलर्जी से शरीर में लाल दाने हो रहे हैं। कई को खुजली की समस्या हो रही है। आंखों में जलन हो रही है। प्रतिदिन इस तरह के लगभग 180 से 200 मरीज आ रहे हैं। जबकि शनिवार को 230 मरीज आए हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की समस्या होने पर मरीज द्वारा उपयोग की गई किसी वस्तु का प्रयोग न करें। अन्यथा दूसरे व्यक्ति में भी समस्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि सभी लोग धूप से बचाव करें। फुल व हल्के कपड़े पहनें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। खीरा, टमाटर, संतरा, तरबूज, नींबू पानी आदि का सेवन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed