{"_id":"609047d08ebc3ebf415d560e","slug":"now-the-movement-will-start-from-seven-o-clock-on-thursday-morning-jpnagar-news-mbd388096411","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गुरुवार सुबह सात बजे से शुरू होगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गुरुवार सुबह सात बजे से शुरू होगी आवाजाही
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना के बढ़ते मामले के बीच प्रदेश सरकार ने अब लॉकडाउन को दो दिन और बढ़ा दिया है। ऐसे में अब गुरुवार की सुबह सात बजे तक आवाजाही पर रोक है। इस अवधि में दुकान और अन्य व्यवसायिक गतिविधि पर रोक रहेगी। केवल जरूरी सेवाओं की दुकान दूध और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इस व्यवस्था से लगातार 131 घंटे तक लॉकडाउन जारी रहेगा।
जिले में भी कोरोना की रफ्तार काफी तेज है। रोजाना औसतन 10 लोगों की कोरोना से मौत हो रही है। इसके अलावा सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं इसमें डॉक्टर, पुलिस, सरकारी विभागों के कर्मचारी, दुकानदार और नेता शामिल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सोमवार को आंशिक लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ताकि कोरोना संक्रमण और उसकी चेन को खत्म किया जा सके। इसके तहत तीन दिवसीय लॉकडाउन मंगलवार यानी चार मई की सुबह को खत्म हो रहा था, लेकिन प्रदेश सरकार ने रविवार को सुबह में आंशिक लॉकडाउन में 48 घंटे की और बढ़ोत्तरी कर दी। इसके तहत अब गुरुवार की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इस अवधि में बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे। केवल जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहेंगी लेकिन उन्हें भी कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। मेडिकल स्टोर, दूूध की बिक्री और किराना के दुकान खुल सकते हैं।
तीसरे दिन लॉकडाउन में घरों में कैद रहे लोग
अमरोहा। लॉकडाउन के तीसरे दिन सोमवार को शहर से लेकर देहात में लोग घरों में कैद रहे। अलबत्ता मतगणना स्थलों के बाहर भीड़ उमड़ी रही। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। शहर के मोहल्लों में सन्नाटा रहा। लोग अपने घरों में आराम फरमाते रहे। दोपहर के बाद मोहल्ले की गलियों में सब्जी बेचने के लिए ठेले वाले पहुंचे। इसके बाद लोगों ने खरीदारी की। शाम को मोहल्ले की गलियों के नुक्कड़ पर लोगों ने बैठ कर समय काटा। संवाद