{"_id":"68644aee3dc599f1ee07c6bc","slug":"now-in-hakampur-a-leopard-killed-a-calf-its-remains-were-found-in-the-field-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-142875-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अब हाकमपुर में तेंदुए ने बछिया को बनाया निकला, खेत में मिले अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अब हाकमपुर में तेंदुए ने बछिया को बनाया निकला, खेत में मिले अवशेष
Wed, 02 Jul 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। सोमवार रात फिर तेंदुए ने हाकमपुर गांव में बछिया को निवाला बना लिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को खेत में अवशेष पड़े मिले। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। तलाश करने के बाद भी तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
हाकमपुर गांव निवासी किसान छोटे सिंह ने बताया कि सोमवार रात उनके घर में गाय और बछिया बंधी थी। रात में तेंदुआ बछिया को उठाकर ले गया। मंगलवार सुबह छोटे सिंह व उनके परिवार के सदस्यों ने देखा तो बछिया नहीं थी। ग्रामीणों ने बछिया को तलाश किया तो घर के पास ही खेत में उसके अवशेष पड़े मिले। खेतों में तेंदुए के पंजे के निशान भी दिखे। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले पड़ोस के गांव पीठखेड़ा में तेंदुए ने कुत्ते को निवाला बनाया था। लगातार तेंदुआ जंगल में घूम रहा है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी अनजान बनकर बैठे हैं। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। वहीं, डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।