फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Notices issued to those who built houses after encroaching upon graveyard land.

Amroha News: कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर मकान बनाने वालों को नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to those who built houses after encroaching upon graveyard land.
बछरायूं। कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर मकान और पक्के निर्माण करने वाले 69 लोगों को एसडीएम कोर्ट से नोटिस जारी किए गए हैं। सभी को 15 जुलाई को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बकाबाद स्थित कब्रिस्तान की भूमि को कस्बे के कुछ लोगों द्वारा बेचने का आरोप है। शिकायत के अनुसार गाटा संख्या 413 पर 38 और गाटा संख्या 415 पर 31 लोगों ने कब्जा कर मकान और अन्य पक्के निर्माण करा लिए।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी मरगूब कुरैशी ने मामले की शिकायत एसडीएम से की थी। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर मामला आयुक्त के समक्ष पहुंचा। आयुक्त के निर्देश पर नायब तहसीलदार और नगर पालिका ने अलग-अलग जांच की। जांच में कब्रिस्तान की भूमि पर 69 लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण किए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अवैध कब्जा हटवाने के लिए सभी के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में 4 पीपी एक्ट के तहत वाद दायर किया गया। एसडीएम शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि सभी 69 लोगों को नोटिस जारी कर 15 जुलाई को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। नोटिस जारी होने के बाद कब्जाधारकों में हलचल है और कुछ लोग राहत के लिए सिविल कोर्ट का रुख कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed