{"_id":"66104ee0cbcf827913084474","slug":"notice-to-bjp-candidate-in-case-of-distributing-pamphlets-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-116667-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पंफ्लेट बंटवाने के मामले में भाजपा प्रत्याशी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पंफ्लेट बंटवाने के मामले में भाजपा प्रत्याशी को नोटिस
विज्ञापन
अमरोहा। चुनाव आचार संहिता के पालन को लेकर प्रशासन सख्त हो चला है। भाजपा प्रत्याशी द्वारा क्षेत्र के प्रमुख अखबारों में चार पेज का पंफ्लेट रखवाकर बंटवाने के मामले में नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही पांच यू ट्यूबरों द्वारा प्रत्याशियों के समर्थन में खबरें चलाने के मामले में आईटी एक्ट की धारा के उल्लंघन के तहत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश संबंधित सीओ को दिए गए हैं।
चुनाव के दौरान प्रशासन आदर्श आचार संहिता का पालन कराने को लेकर पूरी सतर्कता बरत रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया पर निगहबानी रखने के लिए जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर के नेतृत्व में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन भी किया गया है। जोकि लगातार सोशल मीडिया की गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है। वहीं, पिछले दिनों भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर द्वारा क्षेत्र के प्रमुख अखबारों में चार पन्नों का पंफ्लेट रखवाकर बंटवाने के मामले में प्रत्याशी को नोटिस जारी किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर के अनुसार भाजपा प्रत्याशी द्वारा पंफ्लेट का जिस एजेंसी द्वारा प्रकाशन कराया गया, उसको न तो पूर्व प्रमाणित कराया और न ही कोई अनुमति ली गई थी। इसके अलावा चार यूट्यूब चैनल वालों को अलग-अलग प्रत्याशियों के पक्ष व विपक्ष में वीडियो का प्रसारण करने के मामले में संबंधित सीओ को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -