{"_id":"66f9d20acfc3b5fe640bbc04","slug":"notice-issued-to-the-secretary-and-head-of-mangaroli-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-126649-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंगरौली के सचिव व प्रधान को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंगरौली के सचिव व प्रधान को नोटिस जारी
विज्ञापन
अमरोहा।
ओडीएफ प्लस के तहत गांव लिए मिली धनराशि का सदुपयोग न करने पर हसनपुर की मंगरौली पंचायत के ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ की जांच में मिली धनराशि से केवल एक ई-रिक्शा खरीदने की बात सामने आई, साथ ही सचिव अभिलेख भी नहीं दिखा सके।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित कराने के लिए तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। जिसके तहत पंचायतों को एक बड़ी राशि भी भेजी गई है। डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने पिछले दिनों मंगरौली पंचायत का निरीक्षण किया था। इसमें बड़ी अनियमितता सामने आई। पंचायत को खर्च के लिए 26 लाख रुपये की रकम मिली थी। इस रकम से स्वच्छ भारत मिशन के तहत काम किया जाना था। प्रधान व सचिव ने इस राशि से एक बड़ी रकम भी खर्च कर दी। जिसमें केवल एक ई रिक्शा खरीदा गया। बाकी रकम कहां खर्च हुई, इसका कोई प्रमाण नहीं दिया गया। इसके अलावा सचिव जरूरी अभिलेख भी नहीं दिखा सके। डीपीआरओ ने बताया कि प्रधान व सचिव द्वारा मामले में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिसके चलते दोनों को नोटिस जारी किया गया है।
-- --