फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Non-veg issue: Bhim Army officials stopped from going to Hilton Convent School

नानवेज प्रकरण: हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल जाने से रोके गए भीम आर्मी के पदाधिकारी, हंगामे के बाद पुलिस से नोकझोंक

Sat, 07 Sep 2024 06:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 06:48 PM IST
सार

अमरोहा के हिल्टन काॅन्वेंट स्कूल में नाॅनवेज प्रकरण मामला लगतार गर्माता जा रहा है। अब भीम आर्मी के पदाधिकारी भी इसके विरोध में उतर आए। उन्होंने स्कूल में घुसने की कोशिश की जिस कारण उनकी पुलिस ने बहस भी हो गई।

विज्ञापन
Non-veg issue: Bhim Army officials stopped from going to Hilton Convent School
अमरोहा में एसडीएम से बात करते भीम आर्मी के पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल में छात्र द्वारा नॉनवेज लाने से मना करने और स्कूल से नाम काटने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। अब भीम आर्मी के पदाधिकारी भी इसके विरोध में उतर आए। यही नहीं स्कूल जाते समय पुलिस ने पदाधिकारियों को रास्ते में ही रोक दिया। जिसके बाद आक्रोशित पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे।

विज्ञापन


यहां विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य को कलक्ट्रेट में बुलाने की मांग को लेकर एसडीएम से नोकझोंक हुई। यहां डीएम को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा तीन के मुस्लिम बच्चे पर नॉनवेज लाने को लेकर प्रधानाचार्य की कार्यशैली का लगातार विरोध हो रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को भीम आर्मी भारत एक कमिशन के जिलाध्यक्ष मोनू सिंह सागर के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी गांधी मूर्ति पर एकत्र हुए। यहां से सभी लोग हिल्टन कान्वेंट स्कूल के लिए निकल गए। लेकिन, स्कूल पहुंचने से पहले ही पुलिस ने जोया रोड पर पदाधिकारियों को रोक लिया। इस दौरान आक्रोशित पदाधिकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में भीम आर्मी के सभी पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां मांग करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जो जांच कमेटी घोषित की गई है, उसकी रिपोर्ट पर जब तक सहमत नहीं होंगे, तब तक प्रधानाचार्य को पद से नहीं हटाया जाता। बच्चे की मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा है, इसलिए बच्चे के लिए मनोचिकित्सक उपलब्ध कराकर उसकी जांच कराई जाए।

पीड़ित बच्चों के लिए मुक्त शिक्षा की व्यवस्था की जाए। पुलिस प्रशासन में अन्य दल के पदाधिकारी को स्कूल प्रबंधन से मुलाकात करने से नहीं रोका, लेकिन भीम आर्मी को रोका गया है। इसलिए पुलिस प्रशासन का एक तरफ रवैया भी बंद हो। इस दौरान पुनीत गौतम, यासिर, मसरूफ, विवेक कुमार, उस्मान सैफी आदि मौजूद रहे।

भारत किसान यूनियन भी बच्चे के समर्थन में कूदा

हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल प्रकरण में कई संगठन भी कूद पड़े हैं। शनिवार को भारत किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा। जिला अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ रजा के नेतृत्व में पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे।

यहां पदाधिकारियों ने कहा कि हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है। इस कॉलेज के प्रधानाचार्य ने छह साल के छात्र के साथ अभद्र व्यवहार किया। कई घंटे तक बच्चों को अलग बैठ कर रखा और जब अगले दिन छात्र की मां ने प्रधानाचार्य से शिकायत की तो उनसे भी अभद्र व्यवहार किया गया।



संगठन के पदाधिकारियों ने प्रकरण की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही मांग करते हुए कहा कि हिल्टन कान्वेंट स्कूल प्रकरण की किसी निष्पक्ष अधिकारी से जांच कराई जाए। साथ ही प्रधानाचार्य के बयान को संज्ञान में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। गिरफ्तारी भी की जाए। इसके अलावा हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल की मान्यता रद्द की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed