फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nominatoin

संगीता, कमलेश, हशमत समेत सात ने भरे पर्चे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
nominatoin
अमरोहा में नामांकन पत्र दाखिल करती कांग्रेस प्रत्याशी डॉ कमलेश सिंह। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव के लिए गुरुवार को कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म जमा किया, जिसमें भाजपा से संगीता चौहान, कांग्रेस से डॉ. कमलेश सिंह, एनसीपी से हशमत अली समेत सात लोग शामिल हैं। अब तक कुल 11 लोगों ने फॉर्म जमा किया है, जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। नामांकन फॉर्म जमा करने का मौका 16 तक है। सपा के जावेद अब्बास उर्फ मौलाना जावेद आब्दी ने अंतिम दिन नामांकन करेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के कोर्ट संख्या तीन में गुरुवार को 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान लगभग 11.50 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में आईं। वह सीधे रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में गईं। उन्होंने नामांकन फॉर्म सौंपा। रिटर्निंग अधिकारी इंद्र नंदन सिंह और सहायक रिटर्निंग अधिकारी चकबंदी अधिकारी इरफान अहमद ने नामांकन फॉर्म का अवलोकन किया। इसके बाद फॉर्म जमा कर लिया। लगभग एक घंटे के बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कमलेश सिंह रिटर्निंग अधिकारी के पास आईं। उन्होंने नामांकन फॉर्म जमा किया। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी के हशमत अली ने नामांकन फॉर्म जमा किया। अकरम, शेर सिंह, सुरेंद्र और अमरजीत कोहली ने भी नामांकन किया है।
विज्ञापन

दोनों महिला प्रत्याशियों के कंधे पर नजर आ रही थी पार्टी की झलक
अमरोहा। भाजपा की संगीता चौहान और कांग्रेस की डॉ. कमलेश सिंह में एक समानता देखने को मिलीं। इन दोनों महिला प्रत्याशियों ने अपने गले में पार्टी का पटका डाल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed