{"_id":"5fd50d7f8ebc3e3f7d1e1af5","slug":"no-repair-works-in-141-schools-jpnagar-news-mbd3724413164","type":"story","status":"publish","title_hn":"141 स्कूलों का कायाकल्प नहीं, डीडीओ के ब्लॉक के 49 प्रतिशत विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
141 स्कूलों का कायाकल्प नहीं, डीडीओ के ब्लॉक के 49 प्रतिशत विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिले के 141 स्कूलों के हालात में बदलाव नहीं हुए हैं। राज्य वित्त आयोग के किस्त से स्कूलों में फर्श, चहादीवारी, शौचालय आदि बुनियादी सुविधाएं सही करानी थी। बावजूद इसके ग्राम प्रधानों ने इन स्कूलों में कोई काम नहीं कराया है। बीएसए ने डीपीआरओ को स्कूलों की सूची भेजी है। जिसमें सर्वाधिक स्कूल जोया ब्लॉक हैं। यह डीडीओ के अतिरिक्त प्रभार वाले ब्लॉक के स्कूल हैं। यह कुल स्कूल का 48.93 प्रतिशत है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय स्कूलों की हालात को सुधारने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प के तहत काम कराने का निर्देश दिया। राज्य वित्त आयोग की किस्त से स्कूलों की चहारदीवारी, शौचालय, फर्श आदि बनाया जाना है। ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सहूलियत मिले लेकिन जिले के 114 स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं के लिए कोई काम नहीं किया गया है। इसमें प्राइमरी स्कूल 70, कंपोजिट स्कूल 36 और जूनियर हाईस्कूल स्तर के 36 विद्यालय है। बीएसए चंद्रशेखर ने डीपीआरओ को स्कूलों की ब्लॉवार सूची भेजी है। जिसमें सर्वाधिक 69 स्कूल जोया ब्लॉक हैं जिसमें प्राइमरी के 32, कंपोजिट 25 और जूनियर हाईस्कूल स्तर के 12 विद्यालय हैं। यह ब्लॉक डीडीओ प्रदीप यादव के पास हैं। उन्हें बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार मिला है। इसके बाद अमरोहा ब्लॉक के 28 स्कूल है जिसमें प्राइमरी के 16, जूनियर हाईस्कूल आठ और कंपोजिट स्कूल चार हैं। इसके बाद हसनपुर के 15 स्कूल हैं जिसमें प्राइमरी स्तर के 10, कंपोजिट स्कूल तीन और जूनियर हाईस्कूल दो हैं। गजरौला में कुल 13 स्कूल हैं जिसमें जूनियर हाईस्कूल सात और प्राइमरी स्तर के छह स्कूल हैं। इसके बाद गंगेश्वरी ब्लॉक के 11 स्कूल का नाम है जिसमें छह प्राइमरी और पांच जूनियर हाईस्कूल है। धनौरा में कुल पांच स्कूल हैं जिसमें कंपोजिट स्कूल चार और जूनियर हाईस्कूल एक है। बीएसए ने इन स्कूलों में काम नहीं कराने का उल्लेख किया है।