{"_id":"61e1c909ef75d9484f7936dd","slug":"no-one-should-sleep-on-the-road-in-cold-adequate-arrangements-should-be-made-in-the-night-shelter-jpnagar-news-mbd4160374122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में सड़क पर न सोए कोई, रैन बसेरे में हो पर्याप्त व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में सड़क पर न सोए कोई, रैन बसेरे में हो पर्याप्त व्यवस्थाएं
विज्ञापन
नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने गजरौला में रैन बसेरा में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर निर्देश देते हुए कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं सोना चाहिए। रैन बसेरे में पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने गौशाला, आक्सीजन प्लांट, कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं और अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए।
शुक्रवार को नोडल अधिकारी मनीष चौहान गजरौला नगर पालिका परिषद पहुंचे और रेन बसेरे का जायजा लिया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विजेंद्र पाल को निर्देशित करते हुए कहा कि रैन बसेरा में किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए। पालिका क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति गरीब, असहाय, निराश्रित व्यक्ति बाहर इस कड़ाके की ठंड में बैठा लेटा, टहलता हुआ दिखता है तो उसको रैन बसेरे में पहुंचाया जाना चाहिए। रैन बसेरे में उसे सभी व्यवस्थाएं दी जानी चाहिए। शहर के मुख्य चौराहों, महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। इसके बाद नोडल अधिकारी द्वारा गौशाला केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों के काऊ कोर्ट और केंद्र को हवा से बचाव के लिए तिरपाल सहित चारा, पानी, भूसा की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेकर निर्देश दिए। कहा कि ठंड के मद्देनजर किसी भी गोवंश को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बीमार पशु को समय पर इलाज की सुविधा दें।
इसके बाद सीएचसी बछरायूं के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में होना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग में लाया जा सके। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा में चल रहे टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करते हुए कहा कि शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया जाना चाहिए। टीकाकरण से कोई भी व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। वैक्सीनेशन से पूर्व लोगों को स्थान की जानकारी अवश्य दी जाए, ताकि लोग बड़ी संख्या में आकर टीकाकरण करा सकें। टीकाकरण ही कोरोना की सुरक्षा कवच है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं जाना चाहिए। इस दौरान डीएम बीके त्रिपाठी मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, उपजिलाधिकारी धनौरा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गजरौला आदि मौजूद रहे।