{"_id":"6a9f1e9882cd3fc0950bbc79","slug":"no-lesson-learned-from-the-accident-autos-and-e-rickshaws-packed-with-passengers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172428-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हादसे से नहीं लिया सबक...ऑटो व ई-रिक्शा सवारियों से ठसाठस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हादसे से नहीं लिया सबक...ऑटो व ई-रिक्शा सवारियों से ठसाठस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। संभल में तीन सीटर ऑटो में दस सवारियां बैठाने से हुए हादसे में रविवार को छह लोगों की मौत के बावजूद अमरोहा में जिम्मेदारों ने सबक नहीं लिया। शहर में पुलिस पिकेट और चौराहों पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बीच ऑटो और ई-रिक्शा क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहे हैं।
सोमवार की पड़ताल में पुलिसकर्मियों के सामने से नियम तोड़ते वाहन गुजरते रहे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने दोपहर 12 बजे आजाद रोड, जोया रोड, अतरासी रोड और बिजनौर रोड पर यातायात व्यवस्था देखी। बंबूगढ़ चौराहा, टीपी नगर, कल्याणपुर तिराहा, अतरासी रोड चौराहा और लकड़ा चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात मिले।
इसके बावजूद ओवरलोड ई-रिक्शा और ऑटो बेरोकटोक गुजरते रहे। बिजनौर रोड पर एक ई-रिक्शा में चालक समेत क्षमता से अधिक सवारियां थीं। कई ई-रिक्शा में नौ तक लोग सवार मिले।
विज्ञापन
आजाद रोड पर एक ई-रिक्शा में छह स्कूली बच्चे सवार थे और पीछे व ऊपर कॉटन वेस्ट की कतरन से भरे बोरे लदे थे। जोया रोड पर भी ओवरलोड वाहन फर्राटा भरते नजर आए। पुलिस पिकेट के सामने ही नियमों की अनदेखी से यातायात व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।