फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft solved within three hours via CCTV; juvenile apprehended.

Amroha News: सीसीटीवी से तीन घंटे में चोरी का खुलासा, किशोर पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Theft solved within three hours via CCTV; juvenile apprehended.
डिडौली। मोहल्ला इकबाल नगर में बंद मकान के ताले तोड़कर चांदी के जेवरात चोरी करने की घटना का पुलिस ने तीन घंटे में खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक किशोर अपचारी को अभिरक्षा में लेकर चोरी के जेवरात बरामद किए। कार्रवाई के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी साजिद अली 30 अगस्त को परिवार के साथ जयपुर गए थे। छह सितंबर को लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले और अलमारी से चांदी के जेवरात गायब थे। सीसीटीवी फुटेज में 31 अगस्त को एक व्यक्ति मकान में दाखिल होकर चोरी करता दिखाई दिया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान किशोर अपचारी के रूप में की।
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि किशोर के कब्जे से एक चांदी का कड़ा, दो जोड़ी पायजेब और दो चांदी की अंगूठियां बरामद हुई हैं। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed