{"_id":"6a9f1f67da607e69cc0e0633","slug":"irregularities-found-at-451-medical-stores-licenses-of-nine-cancelled-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-172429-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 451 मेडिकल स्टोरों पर मिलीं अनियमितताएं, नौ के लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 451 मेडिकल स्टोरों पर मिलीं अनियमितताएं, नौ के लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
अमरोहा। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को जुलाई और अगस्त माह में अभियान के दौरान 451 मेडिकल स्टोरों पर अनियमितताएं मिलीं, जिस पर 34 मेडिकल संचालकों को नोटिस जारी किए गए। नोटिस का जवाब न मिलने पर नौ मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए।
जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जुलाई और अगस्त में जिलेभर में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण और सत्यापन किया। इस दौरान कई ऐसे मेडिकल स्टोर भी सामने आए, जो बंद पड़े थे, लेकिन उनके नाम पर दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित गतिविधियां दर्ज होने की जानकारी सामने आई। विभाग ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इससे पहले भी विभाग की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
औषधि निरीक्षक रुचि बंसल ने बताया कि जिलेभर में मेडिकल स्टोरों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया गया था। इसमें 451 थोक विक्रेता मेडिकल स्टोरों का सत्यापन किया गया। अनियमितता मिलने पर 34 संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जवाब नहीं देने वाले नौ मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। कार्रवाई की जद में एमकेएस सर्जिकल इंटरप्राइजेज, इरबिया फार्मास्यूटिकल, फरहान फार्मास्यूटिकल, गौरी फार्मा, जनता मेडिकल, गरीबनवाज मेडिकल स्टोर, विजय मेडिकल स्टोर, सनी मेडिकल स्टोर और एएस इंटरप्राइजेज शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दवाओं की खरीद-बिक्री और मेडिकल स्टोर के संचालन में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।