फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   no corona case found

दस दिन से नहीं मिला कोरोना मरीज, तीन एक्टिव मरीज भी हुए स्वस्थ्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
no corona case found
अमरोहा। जिले में कोरोना की रफ्तार थम गई है। पिछले दस दिन से कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। सक्रिय चल रहे तीन मरीज भी सोमवार को स्वस्थ्य हो गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग रोजाना दो से ढाई हजार लोगों की जांच कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग जनपद को कोरोना मुक्त होने का दावा नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आंशका बनी हुई है। प्रधानमंत्री से लेकर तमाम स्वास्थ्य विशेषज्ञों इसे लेकर आगाह कर चुके हैं। लोगों को सतर्कता बरने की निर्देश दिए गए हैं। लेकिन, जनपद में न तो काई मास्क लगाता दिख रहा है और न सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर गंभीर हैं। सोमवार को बाजारों, होटल, मॉल आदि जगहों पर लोगों की भीड़ दिखाईं पड़ी। बाजार की सड़कों लोगों की भीड़ जुटी थी। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लोग गंभीर नहीं है। हालांकि कि जनपद में पिछले दस दिन से कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में रोजाना 2000 से 2500 लोगों के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जा रही है। सोमवार को भी 2200 लोगों की जांच कराई गई थी। जिसमें एक भी संक्रमित नहीं पाया गया है। जिले में एक्टिव चल रहे तीन मरीज भी पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 564218 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमें 562716 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 543908 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 16808 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 204 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब एक्टिव केस नहीं हैं। लेकिन, जनपद कोरोना मुक्त हो गया है, यह नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि रोजाना जांच की जा रही है, कभी भी मरीज मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed