{"_id":"659456371a8fe5e00e002f86","slug":"no-action-taken-in-case-of-women-absconding-with-around-rs-20-lakh-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-11507-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिलाओं के करीब 20 लाख रुपए लेकर फरार होने के मामले में नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिलाओं के करीब 20 लाख रुपए लेकर फरार होने के मामले में नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
उझारी। समूह से जुड़ी महिलाओं के बीस से अधिक लाख रुपये लेकर फरार होने वाले दंपति के खिलाफ पुलिस द्वारा दस दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है।
नगर के मोहल्ला कुम्हारान निवासी आरती पत्नी मुन्नन, शाइस्ता पत्नी खालिद, जावेद पत्नी फरजाना , हसीन पत्नी आकिल, कविता पत्नी कपिल का कहना है कि नगर के मोहल्ला मदरसा चौक निवासी महिला समूह से जुड़ी हुई है। कुछ समय बाद उसने उन्हें भी समूह में जोड़ लिया। उसके बाद अपनी मजबूरी दिखा कर उधार पैसे लेने की बात कही। जिस पर उन्होंने पैसे नहीं होने की बात कही। आरोपी महिला ने कहा कि समूह से लोन दिलवा दूंगी और वह पैसा मुझे दे देना। कुछ समय बाद रकम लौटा दी जाएगी।
भोली भाली महिलाएं जालसाज महिला के झांसे में आ गईं। आरोप है कि जालसाज महिला ने दो अलग-अलग समूहों से पैसा निकलवा लिया। चालीस से अधिक महिलाओं की बीस लाख से अधिक की रकम लेकर दंपति फरार हो गया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।