फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nine nominations canceled in investigation, 12 candidates in the fray

Amroha News: जांच में नौ नामांकन निरस्त, 12 प्रत्याशी मैदान में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nine nominations canceled in investigation, 12 candidates in the fray
अमरोहा। जिले में दूसरे चरण में होने वाली नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को समाप्त होने के बाद शुक्रवार को नामांकनपत्रों की जांच की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई जांच में नौ नामांकन अपूर्ण पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए हैं। जिसके बाद कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए। आठ अप्रैल को नाम वापसी के बाद शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जिले में 28 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जो चार अप्रैल तक चली। इस दौरान 21 प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकनपत्र जमा कराए गए थे। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। दिन भी पत्रों की जांच चली। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा की गई जांच में नौ नामांकन पत्र अपूर्ण पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए। जिसके बाद 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे रह गए। आठ अप्रैल को नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान में बचे रहने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----

इनके नामांकन हुए निरस्त
अमीचंद - निर्दलीय
तसब्बुर अजान - निर्दलीय
राम अवतार - निर्दलीय
राजपाल सैनी - निर्दलीय
विजेंद्र सिंह - भारतीय जवान किसान पार्टी
रमेश - राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी
वीर सिंह - राष्ट्रीय जनसंचार दल
अंजू पत्नी मनोज - जनहित पार्टी प्रगतिशील
अजयपाल सिंह - निर्दलीय
-----

इन प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही
कंवर सिंह तंवर - भाजपा
डॉ. मुजाहिद हुसैन - बसपा
दानिश अली - कांग्रेस
कुशाग्र - निर्दलीय
नरेंद्र सिंह - निर्दलीय
कुमदेश कुमार - निर्दलीय
काशिफ हुसैन - निर्दलीय
जीतपाल राणा - निर्दलीय
दानिश पुत्र नफीस - निर्दलीय
सुरेश - निर्दलीय
नईमुद्दीन - निर्दलीय
सुहेल हैदर - अखिल भारतीय परिवार पार्टी
----------


सही होने के बाद भी निरस्त करने का आरोप, भेजी शिकायत
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने वाले मंडी धनौरा निवासी राजपाल सिंह सैनी ने चुनाव आयोग को भेजी शिकायत में कहा है कि नामांकनपत्र में प्रत्येक पेज पर उनके हस्ताक्षर होने के बाद उनका नामांकन खारिज कर दिया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजकर उनका नामांकन शामिल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed