{"_id":"6ab045caa37ef86cd103c1b9","slug":"nine-hour-power-cut-in-villages-connected-to-the-sibaura-power-station-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-173557-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सिबौरा बिजलीघर से जुड़े गांवों में नौ घंटे बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सिबौरा बिजलीघर से जुड़े गांवों में नौ घंटे बिजली कटौती
विज्ञापन
अमरोहा/डिडौली। शहर से लेकर गांवों तक बिजली की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिबौरा बिजलीघर से जुड़े गांवों में रविवार को करीब नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। लंबी कटौती से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न आने से घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ ही पेयजल आपूर्ति और मोबाइल चार्जिंग की समस्या भी बनी रही।
सिबौरा बिजलीघर से डिडौली, रसूलपुर गुर्जर, शेखूपुरा गुर्जर, शहबाजपुर खुर्द, ढेला नंगला, जग्गा नंगला, नीलीखेड़ी, ढकिया चमन, मूंढाइम्मा, सिबौरा, जोगीपुरा, मिलक, कटाई, शाहपुर, ढ्योड़ी वाजिदपुर समेत आसपास के गांव जुड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बिजली कटौती होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत भी की गई लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा। उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घरेलू कामकाज भी प्रभावित होते हैं।
एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि रोस्टिंग की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान कर आपूर्ति सुचारु कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
..........
जोया में 75 उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन
जोया। बिजली निगम ने बकाया बिलों की वसूली को लेकर रविवार को अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 75 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। विभागीय टीम ने उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने की अपील की। अभियान के दौरान एसडीओ कार्तिक कमल, जेई उदयराज सिंह, टीजी-2 अमित पाल, संजीव, यासीन आदि कर्मचारी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद