फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nine assistant teachers absent from schools in Amroha were dismissed

अमरोहा: विद्यालयों से गैरहाजिर चल रहे नौ सहायक अध्यापक बर्खास्त, नोटिस के बाद भी शिक्षकों ने नहीं दिया जवाब

Thu, 28 Apr 2022 07:08 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Apr 2022 07:08 PM IST
सार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि नौ सहायक अध्यापक लगातार विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे। इनके द्वारा विभाग को कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। गैरहाजिर होने का कारण जानने के लिए अध्यापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया था, लेकिन किसी भी अध्यापक ने जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
Nine assistant teachers absent from schools in Amroha were dismissed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा में सरकारी विद्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहे विभिन्न स्कूलों के नौ सहायक अध्यापकों की बीएसए ने सेवा समाप्त कर दी है। नोटिस जारी करने के बाद भी अध्यापकों ने न तो अपना पक्ष रखा और न स्पष्टीकरण का जवाब दिया। बीएसए की कार्रवाई के बाद मनमानी करने वाले शिक्षकों में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन


इन विद्यालयों के शिक्षकों पर हुई कार्रवाई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मऊमय चक में तैनात सहायक अध्यापिका साक्षी जुनेजा, प्राथमिक विद्यालय बागड़पुर कलां में तैनात श्रेया चौहान, उच्च प्राथमिक विद्यालय मिलक अख्तियारपुर में तैनात जकिया परवीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिहाली जागीर में तैनात अमृता पुनिया, प्राथमिक विद्यालय सुनपुरा खुर्द में तैनात खान जमान करीमउद्दीन खान, उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगदासपुर में तैनात कुंदनलाल कौशिक, प्राथमिक विद्यालय मीरपुर में तैनात नजाकत हुसैन, प्राथमिक विद्यालय सकतपुर में तैनात नीलम श्रीवास्तव और प्राथमिक विद्यालय जोगीपुरा में तैनात मुमताज जहां समेत सभी नौ सहायक अध्यापक लगातार विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे। इनके द्वारा विभाग को कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई।

विज्ञापन

नोटिस के बाद भी शिक्षक नहीं पहुंचे विद्यालय और न दिया जवाब
विभाग की ओर से गैरहाजिर होने का कारण जानने के लिए अध्यापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया था। लेकिन किसी भी अध्यापक ने स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया और न ही विद्यालय में उपस्थित हुए। 21 अप्रैल को भी शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी किया गया था। लेकिन 28 अप्रैल तक किसी भी अध्यापक ने अपना पक्ष नहीं रखा। बीएसए के मुताबिक लगातार गैरहाजिर रहना और स्पष्टीकरण नहीं देने से स्पष्ट है कि शिक्षक अध्यापक कार्य करने की इच्छुक नहीं है। ऐसी स्थिति में सभी अध्यापकों को विद्यालय से गैरहाजिर होने की तारीख से सहायक अध्यापक पद की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed