फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   New revelations in the terror funding case: groups used to come to Rajabpur from Turkiye.

Amroha News: टेरर फंडिंग मामले में नए खुलासे, तुर्किए से रजबपुर आते थे जत्थे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
New revelations in the terror funding case: groups used to come to Rajabpur from Turkiye.
अमरोहा। टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार रजबपुर निवासी अल्तमश फरीदी की गिरफ्तारी के बाद जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि अल्तमश का जीजा फरहान नबी केवल उसके खाते में रकम ट्रांसफर ही नहीं कराता था, बल्कि कुछ लोग तुर्किए से रजबपुर आता था।
विज्ञापन

नोएडा एटीएस ने दिल्ली के निजामुद्दीन निवासी फरहान नबी को नवंबर 2025 में गिरफ्तार किया था। इसके बाद तुर्किए से टेरर फंडिंग का मामला सामने आया था। जांच में रजबपुर निवासी उसका साला अल्तमश फरीदी भी संलिप्त पाया गया। इसमें बृहस्पतिवार को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस की जांच में सामने आया कि तुर्किए से भेजी गई रकम अल्तमश के खाते में भी आती थी।
विज्ञापन

इसके बाद फरहान नकवी और अल्तमश मिलकर रजबपुर में जमीन खरीदी थी। साथ ही मकान भी बनाया जिसमें एक युवती कुछ बच्चों को पढ़ाती है। गिरफ्तारी के पहले अल्तमश नेपाल भागने की फिराक में था और एटीएस ने उसे रजबपुर में हाईवे स्थित टोल प्लाजा से पकड़ा था। अल्तमश के एक अन्य रिश्तेदार के खाते में करीब 11 लाख रुपये फरहान नबी ने ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, सूत्रों की मानें तो एटीएस की जांच में एक और चौकाने वाला मामला सामने आया है कि रजबपुर स्थित बाबा फरीदी की दरगाह पर सालाना उर्स के दौरान फरहान और अल्तमश तुर्किए के जत्थों को यहां लेकर आते थे। कई बार विदेशी नागरिक उर्स में शामिल होने पहुंचे। बकरीद के मौके पर तुर्किए से भेजी गई रकम से यहां कुर्बानी कराई जाती थी। इन सभी बिंदुओं पर अब खुफिया एजेंसियां गहन जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed