फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Navratri from tomorrow, markets decorated, shopping started

Amroha News: नवरात्र कल से, सज गए बाजार, शुरू हुई खरीदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Navratri from tomorrow, markets decorated, shopping started
अमरोहा। चैत्र नवरात्र की शुरुआत नौ अप्रैल से होगी। इसके लिए शहर व क्षेत्र के देवी मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवरात्र को लेकर बाजारों में दुकानें पूजा अर्चना के सामान से सज गईं हैं। लोगों ने खरीदारी करनी भी शुरू कर दी है। दूसरी ओर घरों में नौ दिनों तक माता का दरबार सजाने के लिए तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

कल यानी मंगलवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। शहर के देवी मंदिरों में नौ दिन तक माता की पूजा-अर्चना करने के लिए हर रोज हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। मंदिरों पर इस दौरान विशेष हवन आदि आयोजन किए जाएंगे। इसे लेकर मंदिरों में सफाई का दौर शुरू हो गया है। शहर के वासुदेव मंदिर, दुर्गा मंदिर, कालिका का मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, रिसायत वाला मंदिर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, बाजार चुनरी और दुर्गा मां की तस्वीरों से सेजे नजर आ रहे हैं। नारियल व अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी भी हो रही है। शहर के लकड़ा, कोट, बड़ा बाजार, जट बाजार, बटवाल समेत अन्य बाजार में दुकानें सज गई हैं। लोगों ने पूजा-पाठ पंचमेवा, रूई, कलावा, रोली, सिंदूर, अक्षत, लाल वस्त्र, सुपारी, लौंग, पान के पत्ते, घी, कलश, चौकी, कमल गट्टे, बताशे आदि की खरीदारी शुरू हो गई। दुकानदार संतोष कुमार व अश्वनी अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह है। मंगलवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में रविवार को लोगों ने पूजन सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed