{"_id":"65a99633e255c9cb840aa4a8","slug":"navodaya-entrance-exam-tomorrow-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-12425-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नवोदय की प्रवेश परीक्षा कल, जिले में आठ केंद्रों पर 2739 बच्चे पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नवोदय की प्रवेश परीक्षा कल, जिले में आठ केंद्रों पर 2739 बच्चे पंजीकृत
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में बीस जनवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया जाएगा। इसके लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 2739 प्रवेशार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए फ्लाइंग स्क्वाॅड का गठन भी किया गया है।
जिले के बसेड़ा तगा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन बीस जनवरी को होगा। परीक्षा के लिए जिले भर में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए फ्लाइंग स्क्वाॅड का गठन भी किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
-- -- -
आधा घंटा पहले मिलेगा प्रवेश
जिले में बने परीक्षा केंद्रों पर छात्र छात्राओं को तय समय से करीब आधा घंटा पहले प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे बच्चों को कक्ष और सीट को ढूंढने में परेशानी नहीं हो सकेगी। परीक्षा केंद्रों पर तैनात शिक्षक बच्चों को सीटें तलाशने में मदद करेंगे। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए बच्चे समय से प्रवेशपत्र के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन
-- --
यह बने परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों की संख्या
- राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा - 297
- सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर जोया - 336
- भगवत सरन इंटर कॉलेज जोया - 211
- गांधी इंटर कॉलेज धनौरा - 496
- ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला - 540
- श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज हसनपुर - 216
- जीजीआईसी हसनपुर - 207
- ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी - 436