फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Navodaya entrance exam today

Amroha News: नवोदय की प्रवेश परीक्षा आज

Sat, 18 Jan 2025 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 18 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Navodaya entrance exam today
अमरोहा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा होगी। इसके लिए जिलेभर में 11 केंद्र बनाए गए है। जिन पर 3634 बच्चे परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए हर साल प्रवेश परीक्षा का आयोजन होता है। जिले में बसेड़ा तगा में जवाहर नवोदय विद्यालय है। इस बार भी परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुसार 80 सीटों पर प्रवेश के लिए 3634 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिलेभर में 11 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए सुबह साढ़े दस बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा का आयोजन 11:30 से 1:30 बजे तक होगा।
विज्ञापन

परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। परीक्षा के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। हर केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। वहीं, ब्लॉक वार खंड शिक्षा अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का पर्यवेक्षण करेंगे। प्रधानाचार्य एचएस जीना ने बताया कि परीक्षा के लिए बच्चों को 15 मिनट प्रश्नपत्र को पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। वहीं हर परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड लेकर पहुंचना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, भगवत शरण इंटर कॉलेज जोया, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज धनौरा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला, शिव इंटर कॉलेज गजरौला, श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज हसनपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हसनपुर और ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article