फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Naugaon's contract cleaning workers continued to sit on strike for the second day

Amroha News: दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे नौगांवा के ठेका सफाई कर्मी

Fri, 22 Nov 2024 04:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 22 Nov 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Naugaon's contract cleaning workers continued to sit on strike for the second day
नौगांवा सादात (अमरोहा)। नगर पंचायत ठेका सफाई कर्मियों का धरना दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा है। आंदोलनरत सफाई कर्मियों ने मांगे पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। कार्य बहिष्कार के कारण कस्बे में जगह-जगह गंदगी के अंबार लग गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रांगण में धरने पर बैठे ठेका सफाई कर्मियों ने कहा कि उन्हें नगर पंचायत में ठेका सफाई कर्मी के रूप में काम करते हुए 10 से 15 साल हो चुके हैं। पूर्व में बाहर से आए एक ठेकेदार ने उनके ईपीएफ के 19 लाख रुपये का गबन कर लिया है और नया ठेकेदार भी बाहरी है। बाहरी होने से उससे वसूली नहीं हो सकती है, जबकि स्थानीय होने से उससे वसूली में आसानी रहेगी। सफाईकर्मियों को उनके भविष्य की चिंता बनी हुई है। आज तक उनके ईपीएफ की धनराशि गबन करने वाले ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं होने से सफाई कर्मियों में रोष बना हुआ है। चेतावनी देते हुए कहा कि जबतक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तबतक धरना जारी रहेगा। बुधवार को ठेकेदार पर अभद्रता और उत्पीड़न का आरोप लगाकर ठेका सफाई कर्मी कार्य बहिष्कार करके धरने पर बैठ गए थे। इसके चलते कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए। गंदगी के कारण उठने वाली दुर्गंध से लोगों का सांस लेना भी दुर्भर हो रहा है। कहा कि जब पूरे जिले में आउटसोर्सिंग से काम हो रहा है तो नौगांवा में क्यों नहीं हो सकता। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बृहस्पतिवार को ईओ ने सफाई कर्मियों से वार्ता कर हल निकालने का प्रयास किया लेकिन, वार्ता विफल रही। इस दौरान अंकित, सोनू, सूर्य, शोभा, मीना, अनिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed