फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   national champoinship

वैभव ने नेशनल चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
national champoinship
मंडी धनौरा। ब्लू बर्डस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र वैभव गर्ग ने नोएडा में चल रही यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता में पहले ही राउंड में नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वैभव की उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

नगर के ब्लू बर्डस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के छात्र वैैैभव गर्ग को बचपन से ही निशाना लगाने में रुचि थी। वैभव के बचपन के शौक को दादा सतेंद्र गर्ग और पिता शरद गर्ग ने निखारने में उसकी भरपूर मदद की। जनवरी माह में वैभव ने देवबंद में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था। शनिवार को नोएडा की शूटिंग रेंज में वैभव ने 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 400 में से 364 अंक प्राप्त कर वैभव ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया। क्वालीफाई करने के लिए 335 अंक प्राप्त करना जरूरी था। वैभव की उपलब्धि की जानकारी मिलने पर दादा परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed