{"_id":"6a99dfeeb6ec2946c204a722","slug":"named-accused-in-the-murder-case-remain-at-large-three-teams-are-actively-working-to-effect-their-arrest-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172091-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हत्या के नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हत्या के नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें सक्रिय
विज्ञापन
अमरोहा। जट बाजार चौकी के पास मीट दुकानदार अफ्फान कुरैशी की सिर में गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद पांच आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर भी सुराग जुटा रही है।
मंगलवार रात करीब 10:20 बजे जट बाजार चौकी की दीवार से सटी गली में मोहल्ला बगला निवासी अफ्फान अपने भाई फैजान और दोस्त शहबाज के साथ मौजूद था। इसी दौरान पहुंचे आरोपियों ने पीछे से उसके सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल अफ्फान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुराने विवाद की बात भी सामने आने पर पुलिस दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। फैजान की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला कटकुई निवासी शानदार, कामरान और अरहम, मोहल्ला शिवद्वारा निवासी शन्नू तथा राजू सराय निवासी शहजाद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों के साथ उनके परिचितों और रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के जल्द आत्मसमर्पण करने की तैयारी की चर्चा भी है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयासरत हैं और जल्द हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।