{"_id":"6a95e0d442988f0c530187c9","slug":"naina-and-himanshu-top-sanskrit-talent-search-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171875-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संस्कृत प्रतिभा खोज में नैना और हिमांशु अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संस्कृत प्रतिभा खोज में नैना और हिमांशु अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में सोमवार को जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता हुई। इसमें जिलेभर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रो. वीर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ती है। जनपद संयोजक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि अमरोहा में 49 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
संस्कृत गीत प्रतियोगिता में केपी इंटर कॉलेज शादपुर की नैना कुमारी प्रथम, श्री सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय की पलक द्वितीय और किसान इंटर कॉलेज की मुस्कान तृतीय रहीं। अरशी खान, आरती और द आर्यन्स जोया के श्रेष्ठ उप्पल को सांत्वना पुरस्कार मिला।
संस्कृत सामान्य ज्ञान बाल वर्ग में सनातन धर्म माध्यमिक संस्कृत विद्यालय गजरौला के हिमांशु प्रथम, केपी इंटर कॉलेज शादपुर की नैंसी द्वितीय और शैलराज वशिष्ठ तृतीय रहे। आयुष, दीक्षिका और सरिता को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेताओं को प्रमाणपत्र, प्रतीकात्मक चेक, ट्रॉफी और मेडल दिए गए।
विज्ञापन
प्रथम, द्वितीय और तृतीय को क्रमश: 1000, 800 और 700 रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार में 500-500 रुपये दिए जाएंगे। दोनों प्रतियोगिताओं के तीन-तीन विजेता मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
निर्णायक मंडल में डॉ. अमित पुंडीर, डॉ. कृष्ण अवतार शर्मा, खेमराज शर्मा और शिवम कुमार शर्मा रहे। प्रो. बीना रुस्तगी, प्रो. मनन कौशल, राजकिशोर शुक्ला, डॉ. पीयूष कुमार शर्मा, डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. ऋतुराज यादव मौजूद रहे।