फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nagar nigam

राज्य वित्त की किस्त रुकी, 694 पालिका कर्मियों के वेतन पर ग्रहण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam
अमरोहा। नगरीय निकाय निदेशालय की ओर से राज्य वित्त की किस्त रोक दी गई है। इसके चलते नगर पालिका के 694 कर्मियों के वेतन पर ग्रहण लग गया है। कर्मचारियों को मई का वेतन नहीं मिल सका है। वहीं सेवानिवृत कर्मियों को भी पेेंशन की दरकार है। कई अन्य तरह के भुगतान भी बाधित है। प्रत्येक महीना 2.25 करोड़ रुपये वेतन के रूप में बंटते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका में 694 कर्मचारियों की तैनाती है। इसमें 358 स्थायी कर्मचारी हैं। लॉक डाउन के चलते प्रदेश सरकार को राजस्व की प्राप्ति नहीं हुई है। एक जून से कारोबार के लिए सशर्त छूट दी गई है। दो महीने से अधिक तक कारोबार और अन्य तरह के काम बंद रहे। इसके चलते नगर पालिका को कोई आय नहीं हुई है। नगर पालिका के अलावा अन्य विभागों में शत प्रतिशत कर्मियों की उपस्थिति होने लगी है। नगरीय निकायों में राज्य वित्त की किस्त से वेतन समेत अन्य काम निपटाए जाते हैं। नगरीय निकाय निदेशालय ने रकम आवंटित नहीं की है। इसके चलते वेतन नहीं बंट सका है। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कर अनुभाग से राजस्व वसूली के लिए तैयारी करने को कहा है। उन्होंने कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को चिह्नित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

यह है कर्मियों का ब्योरा
स्थायी 358
संविदा 128
आउटसोर्सिंग 218
राज्य वित्त की किस्त नहीं मिली है। कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा सका है। निदेशालय से निर्देश का इंतजार है। डॉ. मणिभूषण तिवारी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed