फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Naeem Sabri enthralled the audience with his Qawwali

Amroha News: नईम साबरी ने कव्वाली से बांधा समां

Tue, 24 Jun 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 24 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Naeem Sabri enthralled the audience with his Qawwali
उझारी (अमरोहा)। हजरत शेख दाऊद रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स में आयोजित महफिल-ए-कव्वाली में सूफियाना कलामों की गूंज से समा बंध गया। दिल्ली से आए मशहूर कव्वाल नईम साबरी ने कलाम पेश किए।
विज्ञापन

महफिल में नईम साबरी ने एक से बढ़कर एक सूफियाना और दरगाही कलाम पेश किए, जिनमें लोगों को खास तौर पर ये शेर बेहद पसंद आए। उन्होंने कहा कि शेख दाऊद के दर पे करम की बारिश है, जो झोली लिए आया, उसी की ताबीर है। जो गुनहगार भी आता है, नवाज़ा जाता है। ये करम ही तो है, जो दर पे लुटाया जाता है।
विज्ञापन

हमने देखा है उसी दर पे सुकून-ए-दिल को, जहां सजदों में भी इश्क महकता है हर पल। उर्स की इस महफिल में दूर-दराज से आए ज़ायरीन भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रोता मौजूद रहे, जिन्होंने कव्वाली के हर कलाम पर वाहवाही और दाद दी। नईम साबरी ने अपने अंदाज-ए-बयां से सूफी रंगत को इस तरह पेश किया कि श्रोताओं की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed