{"_id":"5f304ca28ebc3e3cc85fa53f","slug":"murder-gajraula-news-mbd3586530137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन से लापता चालक की हत्या, तीन लोग हिरासत मे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन से लापता चालक की हत्या, तीन लोग हिरासत मे
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। दो अगस्त को लापता रोहतक के चालक को उसी दिन लूटने के बाद उसकी हत्या कर शव को बूढ़े बाबू के तालाब के निकट खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ कर उनकी निशानदेही पर क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया। बाद में उनका तीसरा साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने पूर्व में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि लिखत-पढ़त में आरोपियों की गिरफ्तारी उजागर नहीं की है। शाम को एसपी डा.विपिन ताडा भी यहां पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद थाने में आरोपियों से पूछताछ भी की। पुलिस ने सोमवार को खुलासा करने की जानकारी दी है।
गांव पाक्समा जिला रोहतक (हरियाणा) निवासी संजय उर्फ राजा (40) पुत्र सूरत सिंह 31 जुलाई को हरदोई से सामान अनलोड कर रोहतक लौट रहा था। दो अगस्त को उसकी गजरौला से आखिरी बार परिजनों से बात हुई। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। छह अगस्त को उसे ढूंढते हुए यहां आए परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया था। रविवार की तड़के लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस ने बस्ती में बूढ़े बाबू के तालाब से सटे खेत में सड़क से काफी अंदर जाकर दो युवकों की निशानदेही पर वहां पानी भरे गहरे गड्ढे से रोहतक निवासी संजय उर्फ राजा की लाश बरामद कर ली। मृतक के दोनों हाथ और पैर कपड़े से बंधे हुए थे। गर्दन में अंगोछा लिपटा हुआ था। आंखों पर पट्टी भी बंधी थी। शरीर में पानी चले जाने के कारण शव फूल कर वीभत्स हो गया था। दुर्गंध भी आ रही थी। शिनाख्त भी मुश्किल हो रही थी। सीओ सत्येंद्र कुमार भी मौके पर आ पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह के मुताबिक युवकों ने बताया कि उन्होंने अपने एक साथी के साथ मिलकर दो जून को ही उसकी यहां लाकर हत्या कर दी थी। बताया कि रोहतक से हरदोई जा रहे कैंटर में वे दोनों डासना से गजरौला तक सवार हुए थे। उन्होंने चालक को कहा था कि लौटते वक्त उन्हें फोन कर देना वे उसको किसी महिला से मिलवाएंगे। यही वजह रही कि 2 अगस्त को यहां पहुंचकर संजय उर्फ राजा ने उन्हें फोन किया। इसके बाद वे उसे ई -रिक्शा में बैठाकर यहां ले आए और उसके नकदी, मोबाइल लूटने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में हाईवे पर उसके कैंटर से तीन पहिए और बैटरी भी खोलकर ले गए। शाम को एसपी डा. विपिन ताडा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों से पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस उनके एक और साथी को पकड़ लाई। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राकेश द्वारा छह अगस्त को दर्ज कराई गई गुमशुदगी को हत्या की धारा में तरमीम कर लिया गया है।
लूटे गए मोबाइल में सिम डालते ही पकड़े गए आरोपी
गजरौला। गांव पाक्समा जिला रोहतक (हरियाणा) निवासी संजय उर्फ राजा (40) पुत्र सूरत सिंह 31 जुलाई को हरदोई से सामान अनलोड कर रोहतक लौट रहा था। दो अगस्त को उसकी गजरौला से आखिरी बार परिजनों से बात हुई। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। छह अगस्त को उसे ढूंढते हुए यहां आए परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह के मुताबिक पुलिस ने चालक का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया था। एक आरोपी ने उसके मोबाइल में अपना सिम डाल लिया था। मोबाइल एक्टीवेट होते ही केस की कड़ियां जुड़ती गईं और सफलता मिल गई।