फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder,bba student,dhanaura

बीबीए के छात्र की हत्या खून से लथपथ मिला शव

Wed, 03 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 03 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
murder,bba student,dhanaura
अमित का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र में सोमवार रात शिवरात्रि पर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए युवक की हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


मौके पर परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है जबकि पुलिस इसे दुर्घटना करार दे रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ढ्योटी निवासी हेम सिंह का का पुत्र अमित (20) मुरादाबाद की टीएमयू में बीबीए का छात्र है। आजकल वह घर पर ही रह रहा है। पिता हेमसिंह ने उसे सोमवार की रात लगभग 8.30 बजे प्रसाद देने के लिए मंदिर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक उसके घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो रात लगभग दो बजे लालापुरी गांव को जाने वाले मार्ग पर काफी आगे चलकर उसका शव सड़क किनारे पड़ा था। वही बाइक भी पड़ी थी। ऐसा लगता था कि अमित के चेहरे पर किसी ने धारदार हथियार से वार किया था।


शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव, बाइक व अमित के दोनों मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रात को ही शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी पर रखवा दिया। परिजनों का कहना है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed