{"_id":"686441feff875353210b9514","slug":"murder-accused-councillor-and-his-nephew-surrender-in-court-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-142849-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हत्यारोपी सभासद व उसके भतीजे का कोर्ट में आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हत्यारोपी सभासद व उसके भतीजे का कोर्ट में आत्मसमर्पण
Wed, 02 Jul 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
गांव फौंदापुर निवासी योगेश की 12 अप्रैल को पीटकर हत्या करने में नगर पालिका के सभासद जॉन उर्फ योगेश चौहान और उसके भतीजे गौरव ने अमरोहा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। मामले में पहले ही दो हत्यारोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं, अब पुलिस को मामले में नामजद सभासद के रिश्ते के भाई की तलाश है।
सीओ मंडी धनौरा अंजली कटारिया ने बताया कि 12 अप्रैल की रात फौंदापुर गांव निवासी युवक योगेश चौहान (27) की लाठी-डंडे, सरिया और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम वारसाबाद गांव निवासी मनोज चौहान ने भाई राजवीर को थप्पड़ मारे जाने का बदला लेने के लिए दिया था। पुलिस ने मृतक के पिता जहेंद्र सिंह की तहरीर पर मनोज और उसके भाई राजवीर समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
पुलिस ने उसी समय हत्यारोपी मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि राजवीर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद पुलिस की जांच में नगर पालिका के सभासद जॉन उर्फ योगेश चौहान, उसके भतीजे गौरव व रिश्ते के भाई राजकुमार के नाम योगेश की हत्या में सामने आए थे। इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि घटना के दिन खुद सभासद जॉन दूसरी कार चला रहा था। उसके साथ राजकुमार व गौरव भी थे। तीनों के खिलाफ पुलिस के पास सबूत हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं लगे। सोमवार को तीनों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। मंगलवार को जॉन व उसके रिश्ते के भतीजे गौरव ने आत्मसमर्पण कर दिया। सीओ ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं, हत्यारोपी राजकुमार की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।