फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Municipality will conduct the last rites of those who died from Corona

कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार कराएंगी नगर पालिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Municipality will conduct the last rites of those who died from Corona
अमरोहा। कोरोना संक्रमण से मरने वालों का अंतिम संस्कार नबर पालिका कराएंगी। इसके लिए 5,000 रुपये मिलेंगे। यह रकम राज्य वित्त आयोग की रकम से खर्च कर सकते हैं। नगरपालिका ने एक व्यक्ति का दाह संस्कार अपने खर्च पर तिगरी में कराया है। प्रदेश सरकार कोविड 19 से मरने वालों और उनके परिवार के प्रति संवेदनशील है। स्वास्थ्य विभाग की निर्देश के मुताबिक, कोविड से मौत पर शव को परिजन को नहीं दिया जाता है। स्वास्थ्य विभगा की टीम के देखरेख में अंतिम संस्कार किया जाता है। पीपीई किट समेत अन्य उपाय आजमाने होते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगरीय निकायों को अंतिम संस्कार कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत नगर पालिका या नगर पंचायत की सीमा में आने वाले कोई व्यक्ति कोविड 19 के संक्रमण से मरता है तो उसकी अंतिम कर्म कांड नगर पालिका कराएंगी। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि कोविड से मरने वालों का दाह संस्कार कराया जा रहा है। एक व्यक्ति के मौत के बाद परिवार वालों की इच्छा पर तिगरी में भेजा गया है। वहां पर दाह संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed