{"_id":"663bd602be0b97c8440af214","slug":"municipality-demolished-illegal-construction-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-118327-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नगर पालिका ने ध्वस्त कराया अवैध रूप से किया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नगर पालिका ने ध्वस्त कराया अवैध रूप से किया निर्माण
Thu, 09 May 2024 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 09 May 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। नगर पालिका ने भानपुर खालसा में चामुंडा मंदिर के निकट अवैध रूप से कब्जा कर किए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पालिका के कर्मचारी भी मुस्तैद रहे। अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
ईओ शालिनी गुप्ता ने बताया कि भानपुर खालसा में चामुंडा मंदिर के निकट पालिका की साढ़े तीन सौ वर्ग मीटर बंजर भूमि है। जिस पर पड़ोसी ने बीते दिनों कब्जा कर लिया। बाउंड्री करा कर उस पर गेट लगा लिया। टिनशेड डाल ली। जिसकी जानकारी होेने पर उन्होंने अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने के कई बार प्रयास किए, लेकिन चुनाव के चलते पुलिस नहीं मिली। बुधवार को उन्होंने इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह से पुलिस बल मांगा। शाम को वह पालिका के कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। जेसीबी बुला ली। पालिका की भूमि पर किए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इस दौरान लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन पुलिस बल को देख किसी की हिम्मत विरोध करने की नहीं हुई। ईओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी जा रही है।