फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mukesh, who lost the battle of life, won the election by 104 votes.

जिंदगी की जंग हारने वाले मुकेश 104 मतों से जीत गए चुनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mukesh, who lost the battle of life, won the election by 104 votes.
हसनपुर। ब्लाक क्षेत्र के गांव दमगढ़ी निवासी मुकेश 104 वोटों से प्रधानी का चुनाव जरूर जीत गए, लेकिन वह जीत का जश्न नहीं देख सके। मतगणना से कई दिन पूर्व ही हृदय गति रुकने से मुकेश की मौत हो गई थी। परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

35 वर्षीय मुकेश ने प्रधानी का चुनाव गांव में मेहनत एवं ईमानदारी के साथ लड़ा था। चुनाव के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। 23 अप्रैल को हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को मतगणना में उन्हें कुल 243 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी से 104 वोटों से चुनाव जीत लिया। लेकिन चुनावी जीत देखने के लिए मुकेश अब जीवित नहीं है। चुनाव तो जीत लिया लेकिन जिंदगी की जंग पहले ही हार चुके मुकेश के घर में जीत की कोई खुशी भी नहीं है। कई दिन से घर में मातम पसरा हुआ है। उनके घर में 4 बच्चे हैं। बच्चे एवं पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक मुकेश के भाई जितेंद्र का कहना है कि मुकेश उझारी में हलवाई की दुकान चलाते थे। वह कभी राजनीति में नहीं रहे। पहली बार ही वह चुनाव मैदान में उतरे थे। गांव में आज तक उनका किसी से विवाद नहीं हुआ था। गांव में उनकी छवि बहुत ही अच्छी थी और सभी ग्रामीणों से मिलजुल कर रहते थे। उनका व्यवहार बहुत ही अच्छा था। लेकिन जिस दिन से उनकी मौत हुई है। गांव के अधिकांश लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed