फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   morning walk

मार्निंग वाक और दौड़ लगाने को फांदनी पड़ी गेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
morning walk
अमरोहा। शहर के मिनी स्टेडियम में मार्निंग वाक और दौड़ लगाने पहुंचे लोगों को गेट बंद मिला। इंतजार के बाद ताला नहीं खुलने पर लोग गेट और रेलिंग फांदकर स्टेडियम के अंदर दाखिल हुए। जहां व्यायाम और दौड़ लगाए। वहीं गेट फांदने में कुछ लोगों को चोट भी आई। स्टेडियम के गेट पर ताला लगने की वजह माध्यमिक स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के मिनी स्टेडियम में रोजाना सुबह बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के साथ बुजुर्ग पहुंचते हैं। खिलाड़ी व्यायाम के साथ दौड़ लगाते हैं और अपने खेल का अभ्यास करते हैं। वहीं महिलाएं और बुजुर्ग मार्निंग वाक करती हैं। रोज की तरह बुधवार की सुबह लोग स्टेडियम पहुंचे। जहां स्टेडियम के दोनों गेट अंदर से ताला लगा मिला। गेट खुलने के इंतजार में कुछ देर तक लोग सड़क पर टहलते रहे। महिलाएं और युवतियां बिना मार्निंग वाक किए घर चली गईं। जो लोग गेट नहीं फांद पाए वह स्टेशन परिसर में अपना मार्निंग वाक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed