फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   More than 10.67 lakh children will be given Albendazole

Amroha News: 10.67 लाख से ज्यादा बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

Sat, 08 Feb 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 08 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
More than 10.67 lakh children will be given Albendazole
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में दस फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से 19 साल तक के 10.67 लाख से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। यह कृमि मुक्ति दवा जिला के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलाई जाएंगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में बच्चों, किशोर व किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण, शैक्षणिक स्तर में वृद्धि के लिए दस फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से 19 वर्ष के आयु के बच्चों को यह दवा खिलाई जाएगी। इस दिन जो बच्चे दवा खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 14 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। अध्यापकों और कार्यकत्रियों के माध्यम से एक से 19 वर्ष की आयु के 10.67 लाख बच्चों को विद्यालय में और स्कूल नहीं जाने वाले किशोर व किशोरियों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एल्बेंडाजोल की गोलियां मंगा ली गई हैं। अभियान में नोडल विभाग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित निजी विद्यालय एवं मदरसों की ओर से मुख्य भूमिका निभाई जाएगी। वहीं, शहरी विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पंचायती राज विभाग भी सहयोगी की भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
तीन प्रकार के होते हैं कृमि संक्रमण
सीएमओ ने बताया कि कृमि संक्रमण तीन प्रकार के होते हैं। यह मनुष्य की आंत में रहते हैं। साथ ही जीवित रहने के लिए मानव शरीर के जरूरी पोषक तत्व को खाते हैं। गंभीर कृमि संक्रमण से कई लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे में दस्त, पेट में दर्द, कमजोरी, उल्टी और भूख नहीं लगेगा। बच्चे में कीड़े की मात्रा जितनी अधिक होगी। संक्रमित व्यक्ति के लक्षण उतने ही अधिक होंगे। हल्के संक्रमण वाले बच्चों में आमतौर पर कोई लक्षण नहीं दिखते हैं।
------------------
एल्बेंडाजोल से कृमि संक्रमण का इलाज
कृमि संक्रमण का इलाज एल्बेंडाजोल का उपयोग कर किया जा सकता है। यह सुरक्षित और लाभकारी डीवॉर्निंग टैबलेट है। गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चे जिनका इलाज लंबे समय से चल रहा है। उनको एल्बेंडाजोल की दवा नहीं खिलायी जाती है।

-------------------
कृमि संक्रमण से बचाव के उपाय
कृमि संक्रमण से बचाव के लिए नाखून साफ और छोटे रखने चाहिए। स्वच्छ पेयजल का ही प्रयोग करना चाहिए। घर में व आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फल व सब्जियों को स्वच्छ जल में धोकर ही खाना चाहिए। भोजन को हमेशा ढककर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed