{"_id":"6655122d05d352de740a4d47","slug":"monday-was-the-hottest-in-the-season-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-119335-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पारा 45 डिग्री के पार, सीजन में सबसे गर्म रहा सोमवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पारा 45 डिग्री के पार, सीजन में सबसे गर्म रहा सोमवार
विज्ञापन
अमरोहा। नौतपा के बीच गर्मी का ताप लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन तापमान में इजाफा हो रहा है। रविवार को जहां तापमान 44 डिग्री था, वहीं सोमवार को 45 पहुंच गया है। भीषण गर्मी के बीच लोग बुरी तरह बिलबिला उठे हैं। सोमवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।
उधर, दोपहर से शाम तक गर्म हवा चलने से लोग लोग पस्त हो गए। उधर, अभी मौसम और गर्म होने की संभावना है। माना जा रहा है कि अगले दो दिन तक तापमान में और वृद्धि हो सकती की।
सुबह हो या फिर दोपहर या फिर रात गर्मी का सितम ढा रही है। 26 मई यानी रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, सोमवार को अधिकतम 45 पर पहुंच गया। हालांकि, न्यूनतम एक डिग्री गिरकर 29 पर पहुंच गया। ऐसा लग रहा है कि गर्मी ने मई में ही पूरे सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जबकि, 45 डिग्री के साथ सोमवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह दस बजे से सूरज ने तपिश बढ़ जाती है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि आने वाले दो तीन दिनों में तापमान में और इजाफा होने की संभावना है। उधर, चिकित्सकों की माने तो ऐसा मौसम लोगों को बीमार कर सकता है।
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि हीट स्ट्रोक और डायरिया का प्रकोप गर्मी के साथ बढ़ रहा है। पानी का सेवन अधिक करें और धूप में कम से कम बाहर निकलें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है।
-- -- -- -