फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   moharram

मातमी जुलूस आज, कर्बला के मंजर को दिलाएंगे याद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
moharram
अमरोहा में मोहर्रम के चलते मजलिस के खिताब करते मौलाना। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में मातमी जुलूस तीन सितंबर को निकलेगा, जो शहर के सबसे बुलंद इमामबाड़ा वलिया मोहल्ला पचदरा से नौ बजे बरामद होगा। हुसैनी बाजे की धुन जेहन और दिल में कर्बला के मंजर को ताजा करके रोंगटे खड़े कर देती है। यह शहर में 17 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। मातमी जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी शामिल रहेंगे। मातमी जुलूस शहर के दूसरे इमामबाड़ों को सलामी देता हुआ मुकम्मल होगा।
विज्ञापन

शहर में तीन मोहर्रम को निकलने वाला पहला जुलूस मौहल्ला पचदरा से बरामद होकर जुलूस 17 किलोमीटर की गश्त करेगा। इमामबाड़ा पचदरा के पीछे हजरत शाह विलायत रह. का कयाम भी रहा था। इसीलिए पहला जुलूस पचदरा से बरामद होता है। अजादारी के जुलूसों का सिलसिला 10 मोहर्रम तक चलेगा। अंजुमन तहफ्फुजे अजादारी के जनरल सेक्रेटरी जिया एजाज ने बताया कि गमे हुसैन में वली अहमद उर्फ वली मोहम्मद खां ने अजाखाने की बुनियाद रखी थी। यहां की अजादारी का तरीका दुनिया भर में होने वाली मातमदारी और अलमदारी से अलग है। जुलूसों की अराइश को अपने कंधों पर उठाकर चलने के लिए खुसूसी कहारों का इंतजाम किया गया है, जो पूरी अकीदत से अंजाम देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed