फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mohammed Shami: Festive atmosphere in Shami's village, mother said - Inshallah India will win the World Cup

Mohammed Shami: शमी के गांव में उत्सव जैसा माहौल, उत्साह में लोग.. मां बोलीं- इंशाअल्लाह भारत जीतेगा विश्व कप

Sun, 19 Nov 2023 09:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 19 Nov 2023 09:42 AM IST
सार

मोहम्मद शमी का नाम हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। देश दुनिया में मोहम्मद शमी की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी के प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं। फाइनल के मौके पर उनके गांव में उत्साह का माहौल है। 

विज्ञापन
Mohammed Shami: Festive atmosphere in Shami's village, mother said - Inshallah India will win the World Cup
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में उत्सव जैसा माहौल है। सरकार ने शमी के गांव में स्टेडियम बनाने की सौगात दी है तो वहीं अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। विशेष अभियान चलाकर गांव में साफ सफाई चल रही है। शमी के घर पर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ है।

विज्ञापन


मोहम्मद शमी के बड़े भाई हबीब और उनके भतीजे अहमदाबाद में विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे हैं तो वहीं घर पर अकेली मां अंजुम आरा है। मां लगातार टीम इंडिया के जितने और मोहम्मद शमी के अच्छे प्रदर्शन के लिए दुआ कर रही है। उनका कहना है कि इंशाअल्लाह भारत वर्ल्ड कप जीतेगा। सिम्मी (शमी) अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि मां अंजुम आरा शमी का नाम लेते ही भावुक हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सहसपुर अलीनगर भारतीय क्रिकेट टीम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का गांव है। खेत में बनी पिच पर गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले मोहम्मद शमी अब दुनिया में छा गए हैं। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी आगे न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी धराशायी हो गई थी। शमी ने 7 विकेट लेकर अपनी ताकत दिखाई।

विज्ञापन


उन्होंने क्रिकेट विश्व कप इतिहास में 54 विकेट अपने नाम करते हुए भारतीय गेंदबाज जवागल श्रीनाथ और जहीर खान के 44-44 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब मोहम्मद शमी का नाम हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। देश दुनिया में मोहम्मद शमी की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी के प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं।


जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के गन्ना विकास व चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शमी के गांव में विकास कराने की घोषणा की है। शुक्रवार को वह अमरोहा में मौजूद रहे। तभी उनके निर्देश पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी कुछ अन्य अधिकारियों के साथ शमी के गांव सहसपुर अलीनगर पहुंचे थे।


स्टेडियम के लिए जमीन को चिन्हित कर प्रपोजल तैयार किया। शनिवार को भी सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा सहसपुर अलीनगर पहुंचे। एडीओ पंचायत नितिन जैन के नेतृत्व में गांव में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। दस से अधिक सफाई कर्मचारियों से लगाकर सफाई कराई जा रही है। सहसपुर अलीनगर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। हर कोई मोहम्मद शमी की चर्चा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed