फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mohamdabad double murer case

शराब पीकर गुंडई से त्रस्त होकर कर दी सुफियान-रामनिवास की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
mohamdabad double murer case
अमरोहा। गजरौला के सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने शराब के सेल्समैन और कैंटीन संचालक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने दबंगई से त्रस्त होकर सुफियान और रामनिवास की हत्या की थी। दोनों मृतक शराब और नमकीन के रुपये भी नहीं देते थे, मांगने पर मारपीट और गाली-गलौज करते थे। आरोपियों का उद्देश्य केवल सुफियान की हत्या करना था। लेकिन जब रामनिवास ने फांसी पर लटकवाने की बात कही तो आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी भी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दराती (दाव) और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस नामजद शराब ठेकेदार की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस सभागार में एसपी सुनीति ने डबल मर्डर केस का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात गजरौला के मोहम्मदाबाद गांव में देशी शराब के ठेके के निकट दो दोस्तों की हत्या कर दी गई थी। बुधवार की सुबह दोनों की पहचान कासमाबाद निवासी रामनिवास और उसके दोस्त सूफियान निवासी मोहम्मदाबाद के रूप में हुई थी। घटनास्थल का सर्विलांस, एसओजी, डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने गहनता छानबीन की थी। इस दौरान शराब ठेके के आसपास जमीन पर काफी खून के स्पॉट पाए गए थे। सूफियान की लाश देशी शराब ठेके से कुछ दूरी पर खेत में खून से लथपथ पड़ी थी जबकि रामनिवास की लाश शराब ठेके से करीब सौ मीटर दूर गंगा नदी के बांध के पास मिली थी। जिसके पास से ही एक मोबाइल फोन भी मिला था। वहीं बांध के दूसरी तरफ से एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ था। घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी सहित चार पुलिस टीमें लगाई गई थीं। मृतक रामनिवास के पिता बालकरन ने शराब की दुकान के सेल्समैन सूरज निवासी बेरखेड़ा थाना मंडी धनौरा हाल निवासी मौहल्ला कोट पूर्वी हसनपुर और ठेकेदार सुल्तान निवासी रजबपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद सेल्समैन सूरज और उसके साथ प्रेम गोविंद निवासी इस्माइलपुर थाना चांदपुर बिजनौर हाल निवासी काशमाबाद थाना गजरौला को गिरफ्तार किया। गहनता से पूछताछ के दौरान दोनों ने ठेकेदार सुल्तान के कहने पर सूफियान की दराती (दाव) से गर्दन पर वार कर और रामनिवास की गला दबा कर हत्या करने की घटना को कबूूल किया। फिलहाल पुलिस शराब ठेकेदार सुल्तान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में हुए डबल मर्डर में नामजद मुख्य आरोपी शराब का ठेकेदार सुल्तान भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है। बता दें कि मृतक रामनिवास के पिता बलकरन ने दोहरे हत्याकांड में सुल्तान और शराब की दुकान के सेल्समैन सूरज को नामजद किया था। बताते हैं कि पुलिस ने सूरज के साथ ही कैंटीन संचालक प्रेम गोविंद को भी पकड़ लिया था। अब दोनों के जेल जाने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सुल्तान को भी पकड़ लिया है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed