फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   modi ka jadu

नहीं चला स्टार प्रचारकों का जादू, मोदी लहर में सब उड़न छू  

Sun, 12 Mar 2017 11:38 PM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
modi ka jadu
modi railly - फोटो : SELF
जिले की चारों विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बड़े नेताओं ने अपनी  पूरी ताकत झोंक दी थी। मुख्यमंत्री ने जहां प्रत्येक विधानसभा में रैली कर  अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, वहीं कैबिनेट मंत्री आजम  खां ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनता को लुभाने का काम किया।
विज्ञापन


एक सीट के अलावा अन्य पर मायूसी के सिवाय कुछ हाथ नहीं आया। नसीमुद्दीन सिद्दीकी, चौधरी अजित सिंह और असदुद्दीन ओवैसी भी मतदाताओं को रिझाने में ना कायमयाब रहे। सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने जिले में अपने सिपहसलारों को लखनऊ तक का रास्ता तय कराने में कोई कोर सकसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


सपा की बात करें तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले की चारों विधानसभाओं में एक ही दिन जनसभा कर चारों प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया। जनसभाओं में रिकार्डतोड़ भीड़ भी जुटी। जनता ने समर्थन का भरोसा भी दिया। सपा का दिग्गज मुस्लिम नेता आजम खां ने भी अमरोहा और नौगावां विधानसभा में सभाएं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी अमरोहा को छोड़ वो कहीं भी जनता की भीड़ को वोटों में बदलने में कामयाब नहीं हो सके। बसपा को स्टार प्रचारकों में शामिल नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अफजाल सिद्दीकी, याकूब कुरैशी और अन्य ने भी जिले कई विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित किया।

इसके बाद भी वो मुसलमानों को अपनी ओर खींचने नाकामयाब रहे। नतीजा ये रहा कि पार्टी का जिले में खाता भी नहीं खुल पाया। एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवौसी ने भी जिले में कई जनसभाओं को संबोधित किया, लेकिन भीड़ को वोट में तब्दील नहीं कर पाए।


रालोद प्रत्याशियों के लिए छोटे चौधरी अजित सिंह, पार्टी महासचिव जयंत चौधरी और अन्य नेताओं ने हवा बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नतीजा शून्य रहे। मोदी लहर में सभी स्टार प्रचारकों का जादू उड़न छू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed