{"_id":"64d7ecfff78ff458a8040966","slug":"mobile-bike-looted-from-laborer-returning-home-from-factory-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-2793-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कारखाने से घर लौटे रहे मजदूर से मोबाइल, बाइक व नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कारखाने से घर लौटे रहे मजदूर से मोबाइल, बाइक व नकदी लूटी
विज्ञापन
रजबपुर (मुरादाबाद)।
शुक्रवार रात कॉटन वेस्ट कारखाने से घर लौट रहे मजदूर चिरंजीत से बदमाशों ने बाइक, नकदी व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की और मुंह पर कपड़ा लपेटकर भाग निकले।
थाना क्षेत्र के पट्टी सादात निवासी चिरंजीत अमरोहा नगर में स्थित एक कॉटन वेस्ट कारखाने में मजदूरी करता है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह कारखाने से बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह उमरी पट्टी सादात चौराहे पर पहुंचा तो उसे बदमाशों ने रोक लिया और तमंचे के बल पर उसकी बाइक, मोबाइल व 130 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। भागते समय बदमाश चिरंजीत के मुंह पर कपड़ा बांधकर भाग निकले। किसी तरह पीड़ित पास में मधुआ माफी गांव के ईंट भट्टे पर पहुंचा और चौकीदार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद चौकीदार के फोन से ही डायल 112 पुलिस को जानकारी दी।