{"_id":"674b774312d8819f7e0e4f34","slug":"mla-upset-at-cmo-accused-of-negligence-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-130039-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सीएमओ पर बिफरे विधायक, लापरवाही का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सीएमओ पर बिफरे विधायक, लापरवाही का लगाया आरोप
विज्ञापन
अमरोहा। कलक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक में सांसद एवं जनप्रतिनिधियों के सामने अधिकारियों ने शासन की योजनाओं प्रगति को रखा। इसी दाैरान मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने सीएमओ पर कार्य में लापरवाही बरतने समेत अन्य आरोप लगाए। कहा कि उनकी मनमानी से मरीज बेहाल हैं और सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। इस पर सीएमओ ने सफाई पेश की।
शनिवार दोपहर दो बजे बैठक शुरू हुई। अधिकारी योजनाओं के बारे में बता रहे थे तभी विधायक राजीव तरारा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उखड़ गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति पर नाराजगी जताई। कहा की सीएमओ लापरवाह हो गए हैं। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल है। लोगों को ठीक से इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। वह बिना वजह राजनीति करते हैं। उनके खिलाफ भी राजनीतिक षड्यंत्र कर चुके हैं।
वहीं, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने भी अपनी सफाई में कहा कि उनके हर निर्देश का पालन किया जा रहा है। हर संभव प्रयास किया जाता है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज मिले। वहीं, सांसद कंवर सिंह तंवर ने भी सीएमओ को राजनीति से दूर रहकर विभागीय कामकाज पर ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बैठक में उठाए गए मुद्दों को समय से निस्तारण कराए जाने का भरोसा दिलाया। बैठक में नौगांवा विधायक समरपाल सिंह, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन समेत अधिकांश जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -
सीएमओ की ओर से लगातार सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएचसी में मरीजों के लिए संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। कई बार सीएमओ से कहा गया लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है। मरीजों को जरूरी दवाई भी नहीं मिल रही हैं। इसके लिए सीएमओ से नाराजगी जताई। - राजीव तरारा, विधायक, मंडी धनौरा।